अयोध्या । उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेस संगठन सृजन अभियान को धार देने के उद्देश्य से अयोध्या जनपद में गतिविधियाँ तेज हो गई हैं। इसी क्रम में तारुन एवं बीकापुर ब्लॉक में कांग्रेस पार्टी की अहम बैठक आयोजित की गई।
तारुन ब्लॉक की बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष राम शंकर तिवारी ने की, जबकि बीकापुर ब्लॉक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप गौर ने की। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप निषाद और राजकुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
बैठक के मुख्य अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “भारतीय जनता पार्टी देश की जनता के साथ विश्वासघात कर रही है। ऐसे में कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता संघर्षशील भूमिका निभाकर देश को सही दिशा देने का काम कर सकता है। भाजपा के लोगों में यदि किसी नाम से डर है, तो वह है हमारे नेता राहुल गांधी।“
बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह और रामदास वर्मा ने अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस से जोड़ने का आह्वान किया। वहीं कांग्रेस प्रवक्ता शीतला पाठक ने कहा कि संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जन-जन तक पार्टी की नीतियों और विचारों को पहुँचाना है।
बैठक में अशोक कुमार सिंह, राजकुमार पांडे, श्रीनिवास तिवारी, हरिश्चंद्र वर्मा, रामकरण निषाद, घनश्याम सिंह, दीनदयाल, महमूद अहमद, शिव प्रताप सिंह, एजाज अहमद, पीयूष राय, दीप नारायण शुक्ला, शीतल सिंह, आशुतोष, इंद्रपाल यादव, रामनाथ वर्मा, डॉ. रविकांत श्रीवास्तव, मोहम्मद नफीस सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।