Sunday, August 9, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकांग्रेस जिलाध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ता के चुनाव नामांकन को लेकर जारी किया...

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ता के चुनाव नामांकन को लेकर जारी किया नोटिस


अयोध्या। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने बताया कि समाचार पत्रों के माध्यम से ज्ञात हुआ है कि मिल्कीपुर उप चुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्व जिला पंचायत सदस्य भोला भारती इंडिया घटक के विरोध में चुनाव लड़ रहे हैं, जिस कारण उन्हें कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है और यदि वह नामांकन वापस नहीं लेते हैं तो जिला कांग्रेस कमेटी उनको पार्टी से निष्कासित करेगी।

जिला कांग्रेस प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने बताया कि जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया है कि वह इस उप चुनाव में समाजवादी पार्टी प्रत्याशी अजीत प्रसाद के लिए कार्य करें।

कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से समाजवादी पार्टी अजीत प्रसाद को विजय बनाने के लिए दृढ़ प्रतिज्ञ और संकल्पित है, यदि चुनाव में किसी भी नेता और कार्यकर्ता की तरफ से अनुशासनहीनता की खबर आती है तो उसे पार्टी से निष्कासित किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments