Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यागांधी आश्रम से मकबरा तक पैदल मार्च निकालते हुए कांग्रेस ने किया...

गांधी आश्रम से मकबरा तक पैदल मार्च निकालते हुए कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

अयोध्या। राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त किए जाने के मुद्दे को लेकर आक्रोशित कांग्रेसियों ने नाका बाईपास स्थित गांधी आश्रम के सामने से नाका मकबरा तक जिला अध्यक्ष तथा महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल की अगुवाई में पैदल मार्च कर प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता अपने नेता राहुल गांधी के साथ मजबूती के साथ खड़ा हैं। इस देश की तानाशाह सरकार राहुल गांधी को सच बोलने की सजा दे रही है। अदानी ग्रुप के संदर्भ में लोकसभा में पूछे गए सवालों से इस देश के प्रधानमंत्री डर गए हैं। प्रश्नों के उत्तर देने के स्थान पर केंद्र की सरकार बदले की कार्यवाही कर रही है। देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से जनता का ध्यान हटाने के लिए भाजपा सरकार बिना मतलब के मुद्दों को हवा देती है
महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार तानाशाह हो गई है। इस देश के हित में यदि सरकार से कोई सवाल करता है तो सरकार उसके साथ दुश्मन जैसा व्यवहार करती है। पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा ने कहा देश के प्रधानमंत्री को बताना होगा अदानी ग्रुप के शेयरों में लगातार हो रही गिरावट के बावजूद इस देश के आम आदमी मेहनत का पैसा उनके शेयरों में क्यों लगाया जा रहा है। जिला कांग्रेस प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने कहा भाजपा की सरकार अदानी ग्रुप के खिलाफ जेपीसी की कार्यवाही कराने से क्यों बच रही है। नरेंद्र मोदी तथा अदानी क्या रिश्ता है। जो भी अडानी के खिलाफ सवाल पूछता है उसे ईडी और सीबीआई का डर क्यों दिखाया जा रहा है।
जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने कहा राहुल गांधी जी द्वारा महंगाई भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के विरुद्ध निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से भाजपा की सरकार राहुल गांधी से डर गई है। यही कारण है राहुल गांधी के भय से भयभीत होकर भाजपा की सरकार दमनकारी नीतियों पर उतर आई है। कांग्रेस का कार्यकर्ता भाजपा के इस हताशा पूर्ण और दमन कारी नीतियों से डरने वाला नहीं है। प्रदर्शन में प्रमुख रूप से पीसीसी सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह ,उग्रसेन मिश्रा, शैलेंद्र मणि पांडे, सेवादल महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा, महिला जिलाध्यक्ष रेनू राय, प्रमिला राजपूत ,कंचन दुबे ,उषा कोरी ,संजय तिवारी, रिशु सिंह ,जितेंद्र यादव ,भोला यादव ,आजाद रावत, प्रकाश निषाद ,इंद्रोहन यादव, रामनाथ यादव, सागर रावत, रितिक यादव ,रोहित यादव, अब्दुल हकीम, मनोज जायसवाल, विजय मद्धेशिया, रितु यादव, अनिल सिंह ,अनिल तिवारी, फिरोज अंसारी, अहमद कुरैशी, दिलीप पांडे, आशुतोष सिंह, उषा कोरी , सत्रोहन कोरी, रामकरण कोरी राम अवध ,प्रकाश निषाद ,अनवर हुसैन रामसनेही निषाद भीम शुक्ला विजय पांडे बृजेश रावत धर्मेंद्र सिंह फास्टर अशोक कुमार राय आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments