Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबार एसोसिएशन द्वारा आयोजित की गई शोक सभा

बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित की गई शोक सभा


जलालपुर अंबेडकरनगर।  दो अधिवक्ताओ की बीमारी के चलते इलाज के दौरान मौत हो गई। बार एसोसिएशन ने शोक सभा आयोजित कर मृत आत्मा के शांति के लिए प्रार्थना की है। बरौली आशानंदपुर निवासी अधिवक्ता रविन्द्र गोयल बुखार जुखाम से पीड़ित थे। परिजन उन्हे डा राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले गए किंतु उनको भर्ती नही किया गया। रास्ते में आते समय उनकी मौत हो गई।इसी गांव के निवासी अधिवक्ता राम प्रसाद की तबियत अचानक खराब हो गई।परिजन उन्हे टांडा स्थित मेडिकल कॉलेज में आईसीयू में भर्ती कराया गया।इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। बार अध्यक्ष वीरेन्द्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में तहसील परिसर में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष संतराम वर्मा, शिवधारी यादव, संतप्रसाद पाण्डेय,सत्य प्रकाश मिश्रा, गिरजेश श्रीवास्तव, अरविंद यादव, घनश्याम शर्मा, समेत अन्य सभी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments