Friday, March 6, 2026
HomeUncategorizedबार एसोसिएशन द्वारा आयोजित की गई शोक सभा

बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित की गई शोक सभा

जलालपुर अंबेडकर नगर। जलालपुर बार के अधिवक्ताओं ने शोक सभा का आयोजन कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक सभा की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता राजपति सिंह ने बताया कि तहसील जलालपुर के राजापुर गांव में वैवाहिक कार्यक्रम से केसरपुर जहांगीरगंज स्थित अपने घर लौटते समय सड़क किनारे बज रहे डीजे की आवाज से अधिवक्ता नर्वदेश्वर मिश्र की पत्नी को सीने में दर्द उठा, हालात समझ कर कुछ लोगों द्वारा कुछ कर पाने से पूर्व,देखते ही देखते महिला ने दम तोड़ दिया। अधिवक्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता संत प्रसाद पांडेय,बार अध्यक्ष शिवधारी यादव, तिलकधारी पांडेय,सत्यप्रकाश मिश्र,शेर बहादुर सिंह,नरेंद्र श्रीवास्तव,गुलाब चंद्र सोनी समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments