Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या25 दिसम्बर तक पूर्ण करें निर्माण सम्बंधित कार्य - जितिन प्रसाद

25 दिसम्बर तक पूर्ण करें निर्माण सम्बंधित कार्य – जितिन प्रसाद


अयोध्या। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद एवं राज्य मंत्री लोक निर्माण कुंवर ब्रिजेश सिंह, प्रमुख सचिव लोक निर्माण अजय चौहान तथा विभाग के मुख्य अभियन्ता, अधीक्षण अभियन्ता, अधिशाषी अभियन्ता, सहायक अभियन्ता तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ सर्किट हाउस बैठक कक्ष में विभागीय कार्यो की समीक्षा की गयी। अयोध्या शहर एवं आसपास तथा राम जन्मभूमि के आसपास बन रहे कार्यो की पुल आदि की गहन समीक्षा की गयी।

पीडब्लूडी मंत्री जितिन प्रसाद ने बताया कि 22 जनवरी को भगवान राम लला का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होना है. उससे पहले जो यहां योजनाएं चल रही है सभी की समय सीमा तय कर दी गई है, जो सड़के हैं जो सुंदरीकरण के कार्य हैं सेतु रेलवे ओवरब्रिज उसके कार्य हैं जो बिल्डिंगों के कार्य हैं उन सभी के लिए समय सीमा बांध दी गई है सभी कार्य समय सीमा के अंदर कराए जाएंगे। उन्होंने बताया आने वाले 15 दिनों में अयोध्या नगरी खिलकर सामने आएगी, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के मंशा के अनुरूप अयोध्या नगरी का कायाकल्प किया गया है, अयोध्या करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र बना है, यहां पर वर्ल्ड क्लास के इंफ्रास्ट्रक्चर देखने को मिलेगा। जन्मभूमि पथ, भक्ति पथ, राम पथ आदि के अलावा जो भी पुल एवं सड़कें बनायी जा रही है। वह मानक के अनुसार बनायी जाय। तय समय सीमा में उसका निर्माण कार्य पूर्ण हो। उस पर लाइट एवं फसाड आदि की भी व्यवस्था समय से हो सम्बंधित कार्यो को गुणवत्ता के साथ 25 दिसम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश दिये गये।

इस बैठक में विधायक अयोध्या वेद प्रकाश गुप्ता, बीकापुर डा0 अमित सिंह चौहान सहित अन्य प्रमुख जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments