Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या70 प्रतिशत पूर्ण परियोजनाएं दीपोत्सव से पहले करें पूर्ण - जिलाधिकारी

70 प्रतिशत पूर्ण परियोजनाएं दीपोत्सव से पहले करें पूर्ण – जिलाधिकारी


अयोध्या। सीएमआईएस पोर्टल पर जून 2025 की जारी रैंकिंग के आधार पर की निर्माण संबंधी योजनाओं की प्रगति समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने पूर्ण परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर हैण्ड करने का निर्देश दिया। बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। जिलाधिकारी ने पूर्ण परियोजनाओं की हैण्ड ओवर कार्रवाई से जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी को एक सप्ताह में प्रगति से अवगत कराने को कहा है।

उन्होंने कहा कि अयोध्या धाम में चल रही परियोजनाएं जो 70 प्रतिशत पूर्ण है उनको दीपोत्सव आयोजन से पहले पूर्ण करना सुनिश्चित करें। इसके साथ-साथ जिन परियोजनाओं में तिथियों का संशोधन किया जाना है उसको शासन को भेज कर सही कराएं। जिलाधिकारी ने बैठक में अयोध्या विकास प्राधिकरण, यूपीपीसीएल, उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड अयोध्या, उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम, उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद, उत्तर प्रदेश जल निगम ग्रामीण, निर्माण खण्ड उत्तर प्रदेश जल निगम नगरीय, उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लिमिटेड सहित अन्य कार्यदायी संस्थाओं के निर्माण कार्यो की विस्तृत समीक्षा की गयी और समीक्षा के दौरान जिन कार्यदायी संस्थाओं के कार्यो की प्रगति धीमी थी उन पर नाराजगी व्यक्त करते हुये कार्य में तेजी लाते हुये निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता पूर्ण ढंग से कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिये।

जिला अर्थ संख्याधिकारी श्री अशोक कुमार द्वारा बिन्दुवार विवरण प्रस्तुत किये गये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर यूपीपीसीएल, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी सहित संबंधित विभाग व करवाई संस्थाओं के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments