Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकन्या सीनियर बेसिक विद्यालय में विश्व ओज़ोन दिवस पर प्रतियोगिताओं का आयोजन

कन्या सीनियर बेसिक विद्यालय में विश्व ओज़ोन दिवस पर प्रतियोगिताओं का आयोजन


जलालपुर अंबेडकर नगर। विश्व ओज़ोन दिवस के अवसर पर कन्या सीनियर बेसिक विद्यालय में नारा लेखन, क्विज़ एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर अभिभावक संघ के अध्यक्ष मिनहाज, उपाध्यक्ष हेलाल, समिति के सदस्य यार मोहम्मद एवं मोहम्मद अशरफ सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए विद्यालय व्यवस्था की सराहना की।

आयोजित प्रतियोगिताओं में नारा लेखन में शिफा खातून, इसरा एरम, उम्मे कुलसूम प्रथम स्थान पर रहीं। क्विज़ प्रतियोगिता में फातमा ज़हरा, नमरा मरियम, असरा मरियम और युसरा हबीब ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में मस्तूर फातमा, आतिका अंजुम और सिदरा कौसर प्रथम स्थान पर रहीं। द्वितीय स्थान पर साएबा, शालिनी, काव्या, जबकि तृतीय स्थान पर अरीबा, उजमा और रोकय्या चयनित हुईं।

कार्यक्रम में चयनित छात्राओं को विशेष पुरस्कार तथा प्रत्येक कक्षा की पाँच-पाँच छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। पुरस्कार वितरण समिति अध्यक्ष मिनहाज व सदस्यों यार मोहम्मद, अशरफ, हेलाल आदि द्वारा किया गया।

इस अवसर पर प्रशिक्षु शिक्षिका लक्ष्मी देवी, लाली, पार्वती, सिराज, रेखा देवी, सुमन आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ. मोहम्मद असअद ने किया। उन्होंने ओज़ोन परत की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए सभी अभिभावकों और आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments