Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजलालपुर में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ

जलालपुर में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ


जलालपुर अंबेडकर नगर। महिला अस्पताल जलालपुर के प्रांगण में शनिवार को संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ किया गया। खंड विकास अधिकारी दिनेश राम ने हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। आयोजन में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा बहुएं और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

बीमारी नियंत्रण अभियान 5 से 31 अक्टूबर तक चलेगा, जबकि दस्तक अभियान 11 से 31 अक्टूबर तक संचालित होगा। बीडीओ ने अधिकारियों और कर्मचारियों से आमजन को स्वच्छता और मच्छर जनित रोगों से बचाव के प्रति जागरूक करने की अपील की।

सीएचसी अधीक्षक डॉ. जयप्रकाश ने स्वच्छ पेयजल और आसपास की सफाई बनाए रखने पर जोर दिया, जबकि स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने नालियों को ढकने और जलजमाव रोकने के उपाय बताए। अधिकारियों और स्वास्थ्यकर्मियों ने गांव-गांव जाकर अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments