Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकमिश्नर ने लिया निर्माण कार्यों का जायजा, दी सख्त हिदायतें

कमिश्नर ने लिया निर्माण कार्यों का जायजा, दी सख्त हिदायतें


अयोध्या मण्डलायुक्त राजेश कुमार ने सोमवार को विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को गुणवत्ता व समयबद्धता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

उन्होंने उपाध्यक्ष विकास प्राधिकरण अश्विनी कुमार पांडे के साथ अयोध्या-लखनऊ मार्ग स्थित श्रीराम द्वार, अयोध्या-रायबरेली मार्ग स्थित गरुड़ द्वार, अयोध्या-सुल्तानपुर मार्ग पर प्रस्तावित भरत द्वार, तथा अयोध्या विकास प्राधिकरण की वशिष्ठ कुंज योजना का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर के द्वारों पर पाई गई खामियों को तुरंत दुरुस्त करने के आदेश कार्यदायी संस्था को दिए। वहीं गरुड़ द्वार निर्माण स्थल पर भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को एक सप्ताह के भीतर नोटिफिकेशन जारी करने के निर्देश उपनिदेशक पर्यटन को दिए।

वशिष्ठ कुंज योजना के अंतर्गत बाउंड्री वॉल निर्माण में लापरवाही मिलने पर कमिश्नर ने नाराजगी जताते हुए इसे पुनः निर्माण करने के आदेश दिए। उन्होंने साफ कहा कि सभी परियोजनाओं में गुणवत्ता, गति और समय सीमा का कड़ाई से पालन होना चाहिए।

इस मौके पर उपनिदेशक पर्यटन बृज पाल सिंह, सहायक अभियंता, यूपी प्रोजेक्ट्स कार्पोरेशन लिमिटेड निर्माण इकाई-11 के अधिकारी एवं अभियंता गण मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments