Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजलभराव की समस्या को लेकर मण्डलायुक्त ने विभिन्न स्थलों का किया निरीक्षण

जलभराव की समस्या को लेकर मण्डलायुक्त ने विभिन्न स्थलों का किया निरीक्षण

अयोध्या। मंडलायुक्त गौरव दयाल ने अतिवृष्टि के कारण जल भराव से प्रभावित विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया है। इन स्थानों पर नगर निगम को जलभराव की शिकायतें मिली थी। जिसमें निगम कार्यवाही कर रहा था। कार्यवाही के अवलोकन हेतु मण्डलायुक्त ने स्थलों का भौतिक निरीक्षण किया।
उन्होंने रेलवे क्रासिंग जिंगल बेल स्कूल के पास नाले सहित कृष्ण विहार कॉलोनी, गद्दोपुर सहित अन्य मोहल्लो में जलनिकासी हेतु लगाए गए पंप आदि व्यवस्थाओ का निरीक्षण किया। जब तक जल भराव कम न हो, जल निकासी जारी रखने के निर्देश नगर निगम के अधिकारियों को दिए। मंडलायुक्त ने जलभराव वाले स्थानों पर नगर निगम के अधिकारियों को सतत निगरानी रखते हुये भरे पानी को पम्प के माध्यम से अतिशीघ्र खाली करवाने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि नगर निगम में 24 घंटे कन्ट्रोल रूम की स्थापना की गयी है, जिस पर कोई भी नागरिक जलभराव सहित अन्य कोई समस्या के लिए सम्पर्क कर सकता है। कन्ट्रोल रूम का टोल फ्री नम्बर 1800-313-1277/1533 एवं 05278-299400/7311165805 है। निरीक्षण के दौरान नगर निगम एवं अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे। मंडलायुक्त ने वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत अयोध्या विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित कराए गए ग्रीन फण्ड के माध्यम से कराए जाने वाले वृक्षारोपण की शुरुआत पंचवटी द्वीप पर पौधा रोपित कर किया । इस दौरान उपाध्यक्ष अयोध्या विकास प्राधिकरण अश्विनी कुमार पांडेय, सचिव सत्येंद्र सिंह उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments