Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमंडलायुक्त ने कलेक्ट्रेट, तहसील व विकासखंड अकबरपुर का किया निरीक्षण

मंडलायुक्त ने कलेक्ट्रेट, तहसील व विकासखंड अकबरपुर का किया निरीक्षण

अम्बेडकरनगर। शासन के निर्देश पर राजेश कुमार, मंडलायुक्त अयोध्या मंडल ने जनपद का दौरा कर कलेक्ट्रेट, तहसील अकबरपुर तथा विकासखंड अकबरपुर कार्यालय का सघन निरीक्षण किया। उनके साथ अपर आयुक्त अजयकांत सैनी भी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने कलेक्ट्रेट के विभिन्न अनुभागों—अभिलेखागार, नजारत, खनन, संग्रह अनुभाग, संयुक्त कार्यालय, आंग्ल अभिलेखागार एवं न्यायिक अभिलेखागार—का अवलोकन किया। उन्होंने पटल प्रभारियों से कार्यों की जानकारी ली और अभिलेखों के रख-रखाव, सेवा पुस्तिकाओं की अद्यतन स्थिति, हैसियत प्रमाणपत्र व आर्थिक सहायता प्रकरणों की समीक्षा की। विभिन्न न्यायालयों में लंबित व प्रगति पर मामलों की जानकारी भी प्राप्त की। व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलने पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया।
इसके पूर्व मंडलायुक्त ने तहसील अकबरपुर का निरीक्षण किया। यहां उपजिलाधिकारी द्वारा पत्रों की ई-फाइलिंग एवं अभिलेख संरक्षण की पहल की उन्होंने सराहना की। साथ ही तहसील से कलेक्ट्रेट को भेजी जाने वाली पत्रावलियों को समयबद्ध ढंग से प्रेषित करने के निर्देश दिए।
विकासखंड अकबरपुर कार्यालय के निरीक्षण में भवन की स्वच्छता व सुव्यवस्था तथा आईएसओ प्रमाणन प्राप्त होने पर प्रशंसा की गई। मनरेगा से संबंधित पत्रावलियों के संधारण को और बेहतर बनाने तथा स्टॉक रजिस्टर के नियमित सत्यापन के निर्देश भी दिए गए, ताकि पारदर्शिता व जवाबदेही सुनिश्चित हो सके।
इस अवसर पर अनुपम शुक्ला जिलाधिकारी, आनंद कुमार शुक्ला मुख्य विकास अधिकारी, ज्योत्स्ना बंधु अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व तथा रंजीत सिंह अपर जिलाधिकारी न्यायिक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments