Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामण्डलायुक्त ने किया धन क्रय केन्द्र का उद्घाटन

मण्डलायुक्त ने किया धन क्रय केन्द्र का उद्घाटन

अयोध्या। मण्डलायुक्त गौरव दयाल ने नवीन मण्डी अयोध्या में खाद्य विभाग के धान क्रय केन्द्र पर धान खरीद का फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि अयोध्या मण्डी में 04 क्रय केन्द्र स्थापित हैं। जिन पर सभी व्यवस्थाएं उपलब्ध है। परन्तु अभी केवल एक क्रय केन्द्र पर पहली बार उक्त किसान अपना धान विक्रय करने हेतु उपस्थित हुए हैं।
किसान राम अनुज वर्मा ग्राम कुरिया कुसमहां के द्वारा बताया गया कि उनके पास लगभग 40 कुंतल धान है। सम्भागीय खाद्य नियंत्रक अशोक कुमार पाल ने बताया कि मण्डल के जनपद बाराबंकी में दो दिन पूर्व ही खरीद प्रारम्भ हो चुकी है तथा मण्डल में कुल 357 धान क्रय केन्द्र स्थापित हैं जिन पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करा ली गयी हैं। निरीक्षण के समय सम्भागीय खाद्य विपणन अधिकारी, अयोध्या सम्भाग एवं जिला खाद्य विपणन अधिकारी, अयोध्या भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments