Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यास्वयंसेवकों के पथ संचलन में शक्ति प्रदर्शन, अनुशासन, एकता व राष्ट्रभक्ति के...

स्वयंसेवकों के पथ संचलन में शक्ति प्रदर्शन, अनुशासन, एकता व राष्ट्रभक्ति के दिखाई दिये रंग

अयोध्या। रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक द्वारा पथ संचलन का आयोजन किया गया। जीआईसी से करीब पांच बजे गणवेशधारी स्वयंसेवक पथ संचलन करते हुए निकले। स्वयंसेवकों के पथ संचलन में शक्ति प्रदर्शन, अनुशासन, एकता व राष्ट्रभक्ति के रंग दिखाई दिये। पथ संचलन जीआईसी निकल कर कसाईबाड़ा, जनाना हास्पिटल, रिकाबगंज, चौक, सुभाषनगर फतेहगंज होते हुए वापस जीआईसी पहुंचकर समाप्त हुआ।
जीआईसी से गणवेश में निकले स्वयंसेवक को देखने हेतु लोगो की भीड़ जमा हो गयी। स्वयंसेवकों का अनुशासन सभी को प्रभावित कर रहा था। इस दौरान स्वयंसेवकों द्वारा प्रस्तुत बैड की ध्वनि शक्ति को प्रदर्शित कर रहे थे। पथ संचलन में छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग स्वयंसेवक शामिल रहे। लोग राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बारे में चर्चा करते दिखाई दिये। पथ संचलन का शहर में कई दर्जन स्थानों पर स्वागत किया गया। हिन्दु युवा वाहिनी के निवर्तमान पदाधिकारियों के द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पथ संचलन में उपस्थित स्वयंसेवकों का सुभाष नगर में पुष्पवर्षा करके स्वागत किया गया। पुष्पवर्षा के दौरान प्रमुख रुप से हिन्दु युवा वाहिनी के निर्वतमान प्रभारी पवन मिश्रा, निवर्तमान जिलाध्यक्ष राकेश सिंह, निवर्तमान महानगर अध्यक्ष शम्भूनाथ जायसवाल, अमित मिश्र, रामानुज सिंह रामा, उमेश लखमानी, साहिल कुमार प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments