Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअपनी मांगो को लेकर महाविद्यालय शिक्षक संघ ने दिया धरना

अपनी मांगो को लेकर महाविद्यालय शिक्षक संघ ने दिया धरना

अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक संघ तत्वाधान में शिक्षकों ने अपने कई मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रोफेसर विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में 2 दर्जन से अधिक शिक्षकों ने धरना प्रदर्शन में भाग लिया। अध्यक्ष प्रोफेसर विजय प्रताप सिंह ने बताया कि शिक्षक संघ की कई मांगे हैं जिसको विश्वविद्यालय प्रबंधन अमल नहीं कर रहा है हमारी प्रमुख मांग विश्वविद्यालय में प्रैक्टिकल वायबा पूर्व की भांति फिर से कराया जाए इसके साथ साथ विश्वविद्यालय में ग्रीष्मकालीन अवकाश भी दिया जाए। परीक्षकों के साथ दुर्व्यवहार की सूचना देने पर भी कार्रवाई ना होना कुछ शिक्षकों को प्रैक्टिकल के लिए 50 से 60 तो कुछ को 4 से 5 केंद्र का आवंटन किया जाना अन्याय पूर्ण एवं मनमानी है जिससे शिक्षकों में काफी रोष व्याप्त है। तो वही महामंत्री प्रोफेसर जितेंद्र सिंह ने बताया कि हमारी मांगे जल्द से जल्द पूरी की जाए अन्यथा आंदोलन और बड़ा रूप लेगा। धरना प्रदर्शन के इस कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ संतोष कुमार कनिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ अमृता मिश्रा संयुक्त मंत्री डॉक्टर संतलाल डॉक्टर अवधेश प्रताप सिंह कोषाध्यक्ष डॉक्टर अनिल कुमार विश्वविद्यालय प्रतिनिधि प्रोफेसर आशुतोष सिंह डॉक्टर शिव बहादुर तिवारी पूर्व अध्यक्ष, सुनील कुमार सिंह, शैलेंद्र नाथ मिश्रा, प्रोफेसर बीडी द्विवेदी प्रोफेसर शक्ति सिंह प्रोफेसर जयाशंकर शुक्ला सुषमा पाठक हेमंत कुमार सिंह पूर्व महामंत्री राजेश उपाध्याय आशा गुप्ता सुनील कुमार सिंह मंसाराम वर्मा सुशील सिंह रीना सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments