Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबेहतर कार्य करने वाले एएलएस एंबुलेंस स्टाफ को किया सीएमओ ने किया...

बेहतर कार्य करने वाले एएलएस एंबुलेंस स्टाफ को किया सीएमओ ने किया सम्मानित


अयोध्या। प्रदेश सरकार ने मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए, निशुल्क एएलएस एंबुलेंस सेवा प्रदान की है। जिसका मेडिकेयर, 365 प्राइवेट लिमिटेड संस्था द्वारा संचालन, विगत 30 माह से  अधिक समय से कर रही है। संस्था द्वारा एएलएस एंबुलेंस सेवा के कार्यरत ईएमटी एवं पायलट का दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर शनिवार  को अयोध्या सीएमओ कार्यालय के सभागार में सीएमओ डॉक्टर संजय जैन और डिप्टी सीएमओ व नोडेल अधिकारी एम्बुलेंस डॉ. दीपक पांडे की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में, मरीजों को त्वरित एवं बेहतर चिकित्सा उपचार प्रदान करने के बारे में मेडिकेयर के डा. शिव शंकर प्रसाद ने अस्पताल पहुँचने तक गंभीर मरीजों कि जान बचाने के लिए प्राथमिक उपचार देने का तरीका व मदद के लिए आने वाले फोन से लेकर पहुँचने और मरीज को ले जाते समय निभाई जाने वाली जिम्मेदारी की जानकारी प्रदान की।

इस मौके पर बेहतर कार्य करने वाले ईएमटी एवं चालकों को सीएमओ डॉक्टर संजय जैन व नोडेल एएलएस एम्बुलेंस डिप्टी सीएमओ डॉक्टर दीपक पांडे द्वारा सम्मानित व पुरुस्कृत किया गया। इस मौके पर मेडिकेयर 365 संस्था के प्रोजेक्ट हेड दीपक खरबंदा, एचआर हेड अलेक्जेंडर जान, संचालन प्रबंधक जोगेंदर सिंह, मण्डल प्रबंधक सुवन समीर , मेंटेनेंस अधिकारी अमन शुक्ला सहित अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments