Tuesday, July 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासीएम योगी रविवार को अयोध्या भ्रमण पर, कई कार्यक्रमों में लेंगे भाग

सीएम योगी रविवार को अयोध्या भ्रमण पर, कई कार्यक्रमों में लेंगे भाग


अयोध्या। सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को अयोध्या भ्रमण पर रहेंगे। प्रातः 10ः20 बजे आचार्य नरेन्द्र देव कृषि विवि कुमारगंज अयोध्या में पहुंचने का कार्यक्रम है। तत्पश्चात डीएवी स्कूल ग्राउंड आचार्य नरेन्द्र देव कृषि विवि कुमारगंज अयोध्या में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अन्तर्गत 3415 प्लस टैबलेट वितरण, जनपद स्तरीय वृहद रोजगार मेला एवं युवा सम्मेलन के अन्तर्गत युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरण सहित अन्य कार्यक्रम में प्रतिभाग किया जायेगा।

कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी श्री चन्द्र विजय सिंह ने प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही जी के साथ आचार्य नरेन्द्र देव कृषि विवि कुमारगंज अयोध्या में प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ऋषिराज , भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह मौजूद रहे। प्रभारी मंत्री एवं जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी से चल रही तैयारियों की जानकारी ली। सम्बंधित अधिकारियों को तैयारी के सम्बंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments