Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासीएम योगी आदित्यनाथ ने  ध्वजारोहण कार्यक्रम की तैयारियों का किया निरीक्षण

सीएम योगी आदित्यनाथ ने  ध्वजारोहण कार्यक्रम की तैयारियों का किया निरीक्षण


अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित श्रीराम जन्मभूमि ध्वजारोहण कार्यक्रम को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को अयोध्या पहुंचे। निर्धारित कार्यक्रम के तहत उनका हेलीकॉप्टर रामकथा पार्क हेलिपैड पर उतरा, जहां उनका स्वागत सरकार और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों ने किया।

स्वागत करने वालों में प्रदेश के कृषि मंत्री एवं अयोध्या के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, डॉ. अमित सिंह चौहान, चंद्रभानु पासवान, अभय सिंह और रामचन्द्र यादव सहित अनेक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


हनुमानगढ़ी से रामलला के चरणों में पहुँचे मुख्यमंत्री


हेलीपैड से निकलकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले हनुमानगढ़ी पहुँचे और वहाँ दर्शन-पूजन किया। इसके बाद वे श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर पहुँचे। यहाँ श्रीराम जन्मभूमि निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा और महासचिव चंपत राय सहित अन्य पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने रामलला के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और फिर प्रस्तावित कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर मंदिर ट्रस्ट और प्रशासनिक अधिकारियों संग बैठक की।


बैठक में सुरक्षा और व्यवस्था पर विस्तृत समीक्षा


मुख्यमंत्री ने आगंतुक अतिथियों के आवास, भोजन, मार्ग सुगमता, बैठने की व्यवस्था सहित सभी आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

बैठक से पहले उन्होंने मंदिर परिसर के कार्यक्रम स्थलों का स्थलीय निरीक्षण भी किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


एयरपोर्ट और हेलीपैड निर्माण का भी लिया जायजा


श्रीराम जन्मभूमि निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री साकेत महाविद्यालय में बनाए जा रहे हेलीपैड स्थल और महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा (अयोध्या एयरपोर्ट) पर चल रही तैयारियों का भी जायजा लेने पहुँचे और संबंधित अधिकारियों से प्रगति रिपोर्ट प्राप्त की। निरीक्षण के पश्चात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए रवाना हो गए

मुख्यमंत्री के इस दौरे के दौरान डॉ. अनिल मिश्रा, गोपाल जी, निदेशक सूचना विशाल सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव सहित कई जनप्रतिनिधि तथा प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments