Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याआदर्श नगर पंचायत कुमारगंज में मनाया गया स्वच्छता जन जागृति दिवस

आदर्श नगर पंचायत कुमारगंज में मनाया गया स्वच्छता जन जागृति दिवस


मिल्कीपुर, अयोध्या। तहसील क्षेत्र के आदर्श नगर पंचायत कार्यालय के मीटिंग हाल में बुधवार को नगर पंचायत अध्यक्ष विकास सिंह छोटू की अध्यक्षता में स्वच्छता जन जागृति दिवस मनाया गया।

स्वच्छता वातावरण प्रोत्साहन समिति की बैठक के दौरान चेयरमैन विकास सिंह “छोटू” एवं अधिशासी अधिकारी कुमारगंज संजय शुक्ला ने वार्ड स्तरीय स्वच्छता प्रोत्साहन समिति के सदस्यों एवं सभासदों को बैच, टी-शर्ट, कैप देकर उनका उत्साहवर्धन किया।
जन जागृति दिवस पर हुई स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति की बैठक में सर्वसम्मत से निर्णय लिया गया कि नगर पंचायत अध्यक्ष, संबंधित वार्डों के सभासद, अधिशासी अधिकारी सफाई नायक, संबंधित सफाई कर्मी तथा स्वच्छता वातावरण प्रोत्साहन समिति के सदस्य सभी मिलकर माह में एक दिन सामूहिक रूप से संबंधित वार्ड में पहुंचकर साफ-सफाई के प्रति विचार विमर्श करेंगे तथा वार्ड के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी करेंगे। ताकि वार्डों में स्वच्छता बनी रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments