अयोध्या। गुप्तारघाट पर रविवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान ‘नमामि गंगे’, मिशन ग्रीन अयोध्या, नगर निगम अयोध्या एवं कैंट अयोध्या की संयुक्त टीम द्वारा संचालित किया गया। इसमें घाट क्षेत्र एवं सरयू तट की सफाई की गई।
अभियान के दौरान स्वयंसेवकों ने घाट एवं नदी किनारे से प्लास्टिक कचरा, पॉलीथिन, सिंगल यूज प्लास्टिक एवं अन्य अपशिष्ट सामग्री एकत्र की। आयोजकों के अनुसार करीब एक हजार किलोग्राम कचरा हटाया गया, जिसे नगर निगम की सहायता से निस्तारण के लिए भेजा गया।
स्वच्छता अभियान में जिला गंगा समिति के अधिकारी, मिशन ग्रीन अयोध्या के पदाधिकारी, नगर निगम कर्मी, सामाजिक संगठनों के सदस्य एवं स्थानीय स्वयंसेवक शामिल रहे। अभियान के दौरान लोगों से नदी में प्लास्टिक एवं कूड़ा-कचरा न डालने तथा डस्टबिन का उपयोग करने की अपील की गई।
इस मौके पर मिशन ग्रीन अयोध्या के अध्यक्ष धनंजय पांडेय, हिमांशु त्रिपाठी, प्रफुल्ल गुप्ता, महेंद्र प्रताप सिंह, नीरज कुमार, रामसुफल, विजय लक्ष्मी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।