Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासरयू नदी को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए चलाया स्वच्छता व जनजागरुकता...

सरयू नदी को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए चलाया स्वच्छता व जनजागरुकता अभियान


◆ विश्व नदी दिवस पर टीम मिशन ग्रीन अयोध्या ने आयोजित किया कार्यक्रम


अयोध्या। विश्व नदी दिवस के अवसर पर टीम मिशन ग्रीन अयोध्या ने सरयू नदी को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए गुप्तारघाट पर सामूहिक रुप से स्वच्छता व जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया। टीम के हिमांशु सूर्यकांत त्रिपाठी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान घाट की सफाई की गई। इसके साथ में जनजागरुकता रैली भी निकाली गई। रैली में आसपास के प्रतिष्ठानों व मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं को सरयू नदी को प्रदूषण मुक्त करने के लिए अपना सहयोग करने का आवाहन किया गया। इसके प्रति लोगो को जागरुक भी किया गया। उन्होंने बताया कि सरयू नदी पर सेवा का यह कार्यक्रम प्रत्येक रविवार को चलाया जाएगा। मौके पर टीम धनंजय पाण्डेय, अभिषेक शुक्ला, योगाचार्य राम सुफल, सूरज तिवारी, तरुण मालवीय, जयराज, बृजेश यादव मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments