Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर साफ-सुथरी पुलिसिंग और क्राइम कंट्रोल मेरी प्राथमिकता– एसपी अभिजीत आर. शंकर

साफ-सुथरी पुलिसिंग और क्राइम कंट्रोल मेरी प्राथमिकता– एसपी अभिजीत आर. शंकर

0

अंबेडकर नगर। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान नवागत पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने कहा कि साफ-सुथरी पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पुलिसिंग की पारदर्शिता और जनता का भरोसा बनाए रखना ही उनकी पहली जिम्मेदारी होगी।

पत्रकारों ने मौके पर जिले की विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। इसमें प्रमुख रूप से शहर में ई-रिक्शा से होने वाला जाम, शहजादपुर सब्जी मंडी में सड़क पर लगे ठेलों के कारण यातायात बाधित होने की समस्या और तमसा मार्ग पर स्कूल समय में लगने वाले जाम की समस्या उठाई गई। एसपी ने सभी बिंदुओं पर संज्ञान लेते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

वार्ता के दौरान एसपी अभिजीत आर. शंकर ने पहले अपना परिचय दिया, फिर पत्रकारों से भी परिचय प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन और मीडिया का आपसी सहयोग बेहद आवश्यक है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version