◆ विधायक ने महानगर अध्यक्ष संग की पंचकोसी परिक्रमा
◆ सेवा कैम्प में श्रद्धालुओंके लिए फलाहारीप्रसाद, मेडिकलसुविधावविश्रामस्थलकीव्यवस्था
अयोध्या। विधायक वेदप्रकाशगुप्ता एवं महानगर अध्यक्ष कमलेशश्रीवास्तव ने भोर में ही पंचकोसी परिक्रमा प्रारम्भ कर पूर्ण किया। नगर विधायक की ओर से जियनपुर में परिक्रमार्थियों की सेवा के लिए सेवाशिविर लगाया गया था। शिविर में श्रद्धालुओं के लिए फलाहारीप्रसादवितरण, मेडिकलजांच, विश्रामस्थल, मोबाइलचार्जिंगकीसुविधा तथा प्रसाधनहेतुशौचालय की व्यवस्था की गई थी। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता एवं महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने शिविर में काफी देर तक रुककर श्रद्धालुओं की सेवा की और स्वयं भी प्रसाद वितरण में सहभागी बने।
विधायक वेदप्रकाशगुप्ता ने कहा कि “अयोध्या की पंचकोसी परिक्रमा हमारी आस्था, परंपरा और संस्कृति का जीवंत उत्सव है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा करना मेरे लिए सौभाग्य और पुण्य का कार्य है।” महानगर अध्यक्ष कमलेशश्रीवास्तव ने कहा कि “भोर पंचकोसी परिक्रमा में अयोध्या की धर्मनिष्ठ जनता का उत्साह देखते ही बनता है। भाजपा परिवार सेवा को ही सर्वोपरि मानता है, और यह सेवा शिविर उसी भावना का प्रतीक है।”
मौके पर भाजपा नेता अमल गुप्ता, दीपेन्द्र सिंह, बाल कष्ण वैश्य, मुकेश तिवारी, प्रांशु अग्रवाल, सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने परिक्रमा करते हुए सेवा कैम्प में सहयोग दिया।