Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगररास्ते के विवाद को लेकर चटकी लाठी एक की मौत

रास्ते के विवाद को लेकर चटकी लाठी एक की मौत

जलालपुर, अंबेडकर नगर। देर रात रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई जहां मारपीट में घायल साधन सहकारी समिति की सचिव की मौत हो गई वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। मामला कटका थाना क्षेत्र के दुदही गांव की है। गांव के सुनील सिंह व राम अवध गौड दोनों पक्षों में रास्ते के विवाद को लेकर कई महीने से विवाद चल रहा था जो शुक्रवार देर रात इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में पुनः विवाद शुरू हो गया तत्पश्चात मारपीट हो गई मारपीट में सुनील सिंह 45 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए ले जाया जा रहा था जिनकी रास्ते में मौत हो गई । मृतक भियांव ब्लॉक के किशनपुर कबिरहा गांव स्थित साधन सहकारी समिति का सचिव भी था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना के बाद से विपक्षी के परिजन घर छोड़कर फरार हो गए हैं।मारपीट की सूचना पर कई थाने की फोर्स पहुँच कर मामले को नियंत्रण मे लेते हुए शांति स्थापित करवाया। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments