Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरउच्च प्राथमिक विद्यालय कुड़िया चितौना में  हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल...

उच्च प्राथमिक विद्यालय कुड़िया चितौना में  हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल दिवस


अंबेडकर नगर। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर गुरुवार को शिक्षा क्षेत्र कटेहरी के उच्च प्राथमिक विद्यालय कुड़िया चितौना में बाल दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा, पीटी एवं योगासन के बाद हुई।

मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान रामू शर्मा ने मां सरस्वती, मां भारती तथा पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन और पुष्प अर्पित कर किया। इसके बाद विद्यालय परिसर बच्चों की खुशियों और गतिविधियों से गूंज उठा।

बाल मेले में बच्चों ने सहकारिता, सहयोग और आत्मनिर्भर भारत की भावना को प्रदर्शित करते हुए विभिन्न रोचक स्टॉल लगाए। जलपान के स्टॉल पर बच्चों ने मोमोज, पानी पुरी, गुलाब जामुन, ब्रेड रोल, चाऊमीन, पास्ता, पकौड़ी, चटनी आदि आइटम तैयार कर प्रस्तुत किए। वहीं क्राफ्टिंग स्टॉल पर बच्चों द्वारा बनाए गए आकर्षक हस्तशिल्प काफी सराहे गए। इसके साथ ही ‘किस्मत का खेल’ जैसे मनोरंजक खेल स्टॉलों ने कार्यक्रम में उत्साह को और बढ़ा दिया।

बच्चों ने टीम बनाकर पूरे मनोयोग और आनंद के साथ अपने-अपने हुनर का प्रदर्शन किया। मेले में बच्चों के अभिभावकों ने भी भारी संख्या में पहुंचकर अपने बच्चों का उत्साह बढ़ाया। पूरे कार्यक्रम में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। प्रधानाध्यापक राम पलट सिंह ने बाल दिवस को सफल बनाने के लिए आए सभी अभिभावकों एवं ग्राम प्रधान का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments