Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबच्चे को जबरन फादर की ड्रेस पहनाई, घर से धुलकर न लाने...

बच्चे को जबरन फादर की ड्रेस पहनाई, घर से धुलकर न लाने पर प्रताड़ित किया


◆ भरतकुंड स्थित एक स्कूली की घटना


◆  हिन्दूवादी संगठनों ने मौके पर पहुंचकर जताया विरोध


अयोध्या। भरतकुंड के पास स्थित एक स्कूल में पढ़ने वाले छात्र पर जबरन फादर की ड्रेस पहनाने व इसके बाद इस ड्रेस को धुलकर न लाने पर उसे प्रताड़ित किया गया। छात्र के पिता हिन्दुवादी नेताओं के साथ स्कूल पहुंचे। जहां उन्होंने इसके प्रति अपना विरोध जताया। परिजनों के अनुसार स्कूल ने इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न होने की बात कही है।

छात्र के पिता आनंद तिवारी ने बताया कि उसका पुत्र स्कूल में कक्षा चार का छात्र है। उसे एक अभिनय के दौरान फादर की ड्रेस पहनाई गयी। उसके बाद उसे घर से धुलावाकर लाने के लिए कहा गया। जब छात्र उसे घर से धुलवाकर नहीं ला पाया तो उसे प्रताड़ित किया गया। जिससे छात्र ने खुद को एक कमरें में बंद कर लिया है। साल भर पहले एक छात्र की शिखा काट दी गई। स्कूल के प्रिसिंपल ने प्रकरण में माफी मांगी है। बजरंगदल संयोजक सूर्यकांत पाण्डेय ने कहा कि इस विद्यालय में मिशनरी की गतिबिधियों को प्रमोट किया जा रहा है। अगर इस घटना की पुनरावृत्ति होती है तो इसका विरोध किया जाएगा। पवन देव महाराज ने बताया कि इस तरह की घटना स्कूल में पहले भी हो चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments