Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यादिल्ली तथा पंजाब के सीएम ने किया रामलला का दर्शन

दिल्ली तथा पंजाब के सीएम ने किया रामलला का दर्शन


अयोध्या। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान सिंह अपने परिवार के साथ राम मंदिर में रामलला का दर्शन करने के लिए आज अयोध्या पहुंचे। दोपहर लगभग 12.20 पर उनका चार्टर्ड प्लेन दिल्ली से अयोध्या महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर उतरा। कड़ी सुरक्षा के बीच वीआईपी गेट नंबर 11 से राम जन्मभूमि परिसर पहुंचे। रामलला के दर्शन पूजन किए।

दर्शन के बाद वापसी में एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज रामलला का दर्शन पूजन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। प्रभु राम का दर्शन करके असीम शांति का अनुभव मिला। बहुत अच्छा लगा। इसका वर्णन शब्दों में नहीं किया जा सकता। पूरे समाज और पूरे विश्व के लिए सौभाग्य की बात है। अयोध्या में भव्य और सुंदर मंदिर बनकर तैयार हुआ है। प्रतिदिन लाखों राम भक्त दर्शन पूजन करने आ रहे है। आस्था देखकर दिल गदगद हो जाता है। हमने भगवान से सबके लिए देश के लिए सुख-शांति और स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि परिवार के साथ प्रभु राम के दर्शन हुए। लंबे समय से इच्छा थी। आज आना हुआ। भारत धार्मिक आस्था वाला देश है। कोई पर्व और कोई त्यौहार जब मनाया जाता है तो हम लोग इकट्ठे होकर मनाते हैं। राम लला का दर्शन पूजन करने के बाद प्रार्थना किया। देश की हो तरक्की हो सब लोग रहे सुखी, शांति से सब में आपस में भाईचारा बना रहे। भारत एक गुलदस्ता है और गुलदस्ते के अलग-अलग रंग है, फल फूल की अपनी सुगंध है, अयोध्या आकर बहुत अच्छा लगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments