Saturday, August 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजिले के स्वास्थ्य केन्द्र पर लगा मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला, सैकड़ों मरीजों...

जिले के स्वास्थ्य केन्द्र पर लगा मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला, सैकड़ों मरीजों को मिला उपचार


अयोध्या। आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रविवार को जनपद की सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) एवं नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला आयोजित किया गया। जिले की कुल 36 पीएचसी पर आयोजित इस मेले में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

मेले के दौरान चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा मरीजों का परीक्षण कर उन्हें आवश्यक उपचार व परामर्श प्रदान किया गया। कुल 67 चिकित्सकों और 197 पैरामेडिकल कर्मियों ने अपनी सेवाएं दीं। इस दौरान 307 पुरुष, 279 महिलाएं और 51 बच्चों सहित कुल सैकड़ों मरीजों का उपचार किया गया।

आरोग्य मेले में आयुष्मान भारत योजना के तहत 53 गोल्डन कार्ड बनाए गए, जबकि हेल्प डेस्क पर 146 मरीजों की स्क्रीनिंग की गई। विभिन्न बीमारियों के मरीजों में 115 बुखार, 61 सांस, 161 पेट, 109 शुगर, 111 चर्म रोग, 33 आंख के मरीजों का उपचार किया गया। इसके अलावा 20 टीबी संदिग्ध, 20 एनीमिया, 35 उच्च रक्तचाप के मरीजों की पहचान की गई।

मेले में 84 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की गई, जबकि एक कुपोषित बच्चे की पहचान की गई और 25 मरीजों को बेहतर इलाज के लिए उच्च स्वास्थ्य केंद्रों पर रेफर किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments