Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा निरस्त, अहमदाबाद विमान हादसे को माना जा...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा निरस्त, अहमदाबाद विमान हादसे को माना जा रहा कारण

अंबेडकरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शुक्रवार को प्रस्तावित दौरा आखिरी क्षणों में रद्द कर दिया गया है। माना जा रहा है कि अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के चलते यह निर्णय लिया गया। हालांकि, आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इसी वजह से मुख्यमंत्री का कार्यक्रम स्थगित किया गया है।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर की गई तैयारियाँ लगभग पूरी हो चुकी थीं। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला, डीआईजी, पुलिस अधीक्षक केशव कुमार, एएसपी हरेंद्र कुमार समेत जिला प्रशासन एवं पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की थी।

मुख्यमंत्री के दौरे के तहत शिव बाबा पावन धाम मंदिर में दर्शन-पूजन, कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को चेक वितरण, नियुक्ति पत्र वितरण सहित कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम निर्धारित थे। इसके अतिरिक्त अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक भी प्रस्तावित थी।

कार्यक्रम की रद्द होने की सूचना से जहां प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई, वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजन में भी निराशा देखी गई, जो मुख्यमंत्री से सीधे संवाद की आशा कर रहे थे।

प्रशासन की ओर से बताया गया है कि अगली तिथि की जानकारी शीघ्र ही प्राप्त कराई जाएगी। अधिकारियों द्वारा पूरी सजगता और तत्परता से की गई तैयारियों की भी सराहना हो रही है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments