Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमहिला को झांसे मे लेकर उचक्कों ने पार किया जेवर व नगदी

महिला को झांसे मे लेकर उचक्कों ने पार किया जेवर व नगदी


जलालपुर अंबेडकर नगर। पुत्री के घर से जा रही महिला को अज्ञात उचक्को ने बहला फुसलाकर जेवरात व नगदी लेकर फरार हो गये। पीडिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया है । जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जनपद की अहिरौला थाना अंतर्गत चांदपुर कुसमार गांव निवासी मेवाती  जलालपुर कोतवाली क्षेत्र की मोहल्ला जौकाबाद में अपनी पुत्री ज्योति के यहां आई थी मेवाती शनिवार दोपहर अपने घर जा रही थी तभी कोतवाली के समक्ष दो अज्ञात उचक्के मिल गये और महिला को झांसा देते हुए गले में पहनी सोने की चेन और कान की बाली तथा 1600 रुपए नगदी लेकर फरार हो गये। महिला ने जलालपुर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया है। बताते चलें कि थाना क्षेत्र में महिलाओं से टप्पेबाजी का मामला रुकने का नाम नहीं ले रहा है जिससे महिलाओं में भय का माहौल व्याप्त है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments