Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरनौकरी के नाम पर ठगने वाला पुलिस हिरासत में

नौकरी के नाम पर ठगने वाला पुलिस हिरासत में

अम्बेडकर नगर। यदि आपको विद्युत विभाग में संविदा पर नौकरी चाहिए तो आप 50 हजार रुपए खाते में दे दीजिए आपको नौकरी मिल जाएगी। ऐसा झांसा देने वाले युवक को पुलिस टीम ने हिरासत में ले लिया है। मामला जिले के आलापुर थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है बताया जा रहा है।

स्थानीय बाजार के एक होटल में गोरखपुर निवासी युवक बीते एक सप्ताह से रुका हुआ था ,जो अगल-बगल के युवाओं को नौकरी का झांसा देकर उन्हें गुमराह करता था।

युवक के झांसे में आकर दो लोगों ने 25 हजार रुपए उसके खाते में जमा कर दिया। रुपए देने के बाद जब विभाग में पूछताछ किया तो पता चला कि विभागीय भर्ती कोई नहीं है युवक द्वारा झांसा देकर युवाओं को बरगलाया जा रहा है।

मसेना मिर्जापुर गांव निवासी मोहम्मद हुसैन ने मामले की तहरीर पुलिस टीम को देकर कार्रवाई की मांग किया है। बताया जाता है कि आरोपी युवक खुद को एंटी करप्शन टीम का सदस्य बताता था और युवाओं को विद्युत विभाग में संविदा की नौकरी दिए जाने की बात कहता था पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments