Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमहिला पत्रकार के साथ अराजक तत्वों ने की मारपीट, पीड़िता ने थाने...

महिला पत्रकार के साथ अराजक तत्वों ने की मारपीट, पीड़िता ने थाने में दी तहरीर

अम्बेडकर नगर। अश्लील हरकत कर रहे अराजक तत्वों को मना करना एक महिला को भारी पड़ गया। मामला बीते सोमवार का शिव बाबा का बताया जा रहा है। जहां पर एक महिला पत्रकार के साथ दो अराजक तत्वों ने मारपीट की। मामले के संबंध में कोतवाली अकबरपुर में प्रार्थना पत्र देकर पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई है।

पुलिस को दिए गए तहरीर में महिला पत्रकार ने आरोप लगाया है कि वह बीते सोमवार को शिवबाबा दर्शन के लिए गई थी। इसी बीच वह एक दुकान पर बैठकर चाय पीने लगी,तभी दो लोग वहां आकर अश्लील हरकत करने लगे। जिसका उन्होंने विरोध किया तो वह मारपीट पर उतारू हो गए। और उन्हें मारने पीटने लगे। मामलों को लेकर पीड़ित ने 112 एवं कोतवाली अकबरपुर में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की । वहीं पुलिस के तहरीर मिलने की बात से इंकार करने पर पीड़िता ने गुरुवार को कोतवाली में पहुंचकर प्रार्थना पत्र की एक कॉपी पुनः देकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिली है आगे की कार्यवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments