Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर शव पहुंचते ही मचा कोहराम, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

शव पहुंचते ही मचा कोहराम, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

0
ayodhya samachar

जलालपुर अंबेडकर नगर। सड़क हादसे में जान गंवाने वाले जैतपुर थाना क्षेत्र के रकबा गांव निवासी 26 वर्षीय सनी का शव शुक्रवार सुबह गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शव के घर पहुंचते ही बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और हर आंख नम नजर आई।

शव देखते ही परिजन बदहवास हो गए। मां-बाप और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों के करुण क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

शुक्रवार को ही गांव के पास स्थित मझुई नदी के किनारे सनी का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए और नम आंखों से उसे अंतिम विदाई दी। ग्रामीणों ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। बताया कि सनी परिवार का इकलौता सहारा था, उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version