Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याचंद्रशेखर आज़ाद रावण का प्रबुद्ध सम्मेलन कल, जुटेंगे बुद्धिजीवी

चंद्रशेखर आज़ाद रावण का प्रबुद्ध सम्मेलन कल, जुटेंगे बुद्धिजीवी


अयोध्या। आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नगीना से सांसद चंद्रशेखर आज़ाद रावण कल अयोध्या में आयोजित अस्तित्व बचाओ, भाईचारा बनाओ प्रबुद्ध सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह सम्मेलन शहर के फॉर एवर लान में आयोजित किया जाएगा।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, इस आयोजन का उद्देश्य 2027 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन की रणनीति को मजबूत करना है। नई रणनीति के तहत पार्टी अब केवल युवाओं तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि डॉक्टर, इंजीनियर, प्रोफेसर जैसे प्रबुद्ध वर्ग को भी जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए विशेष आमंत्रण भेजे गए हैं और सम्मेलन की सफलता सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर प्रचार अभियान चला रहे हैं।

अयोध्या में यह चंद्रशेखर रावण की 16 वीं जनसभा होगी। पार्टी का प्रयास है कि इस कार्यक्रम के माध्यम से वह खुद को प्रदेश में एक गंभीर और सर्वसमावेशी राजनीतिक ताकत के रूप में स्थापित कर सके। सम्मेलन में बुद्धिजीवियों और युवाओं को साथ लाने का प्रयास किया जाएगा, जिससे आगामी चुनाव में संगठन को मजबूती मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments