Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरविसर्जन शोभायात्रा  में शामिल भक्तों के लिए चेयरमैन ने की  जलपान की...

विसर्जन शोभायात्रा  में शामिल भक्तों के लिए चेयरमैन ने की  जलपान की व्यवस्था

बसखारी अंबेडकर नगर। नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा के किछौछा बाजार में स्थापित दुर्गा माता की प्रतिमाओं के विसर्जन दौरान नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा के अध्यक्ष ओमकार गुप्ता के  नेतृत्व में विर्सजन में शामिल भक्तों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई थी। विसर्जन को शांति पूर्ण संपन्न कराने में नगर पंचायत के साथ  प्रशासन का भी काफी सहयोग रहा। बसखारी थाना प्रभारी निरीक्षक जेपी सिंह यादव भारी पुलिस बल के साथ विसर्जन यात्रा के दौरान डटे रहे। वही नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता विर्सजन यात्रा में शामिल होकर क्षेत्र में लगाए गए सूक्ष्म जलपान एवं  व्यवस्था का स्वयं जायजा लेते हुए देखे गए। उन्होंने अपने हाथों से देवी के भक्तों को जलपान कराया। इस दौरान नगर पंचायत स्तर पर कई व्यवस्थाओं के साथ साफ सफाई की बेहतर  सुविधा भी मुहैया कराई गई थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments