Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासेवानिवृत शिक्षकों को समारोहपूर्वक दी विदाई

सेवानिवृत शिक्षकों को समारोहपूर्वक दी विदाई

अयोध्या। शहर के फतेहगंज स्थित राजकीय इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. एसएन तिवारी, प्रवक्ता जीवविज्ञान वेद प्रकाश मिश्र, बीएन पाण्डेय, जेबी वर्मा और राम कृपाल सिंह तीन दशक से अधिक की राजकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो गये। विद्यालय के परिवार ने सेवानिवृत्त शिक्षकों का आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम के दौरान विदाई दी।
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप मे जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार आर्या की मौजूदगी रही। सभी सेवानिवृत्त शिक्षको ने अपने सेवाकाल के अनुभवों को साझा किया। अपने कार्य को निःस्वार्थ भाव से निरन्तर करने की सीख दी। समारोह के अवसर पर डा. उदय भान मिश्र, राजेश तिवारी, प्रभारी प्रधानाचार्य राम निहोर, डॉ यूबी सिंह, राजेश शुक्ल, प्रदीप श्रीवास्तव, रवीन्द्र कुमार, कपिल देव, एस.पी पाल, आनन्द पाठक, धर्मेन्द्र पाण्डेय, रमेश सिंह, मेवालाल, आलोक मिश्र, विमल यादव, केपी सिंह, वरुण त्रिपाठी, डा. दुर्गावती, नाज़मा बानो, अर्चना, सुषमा, प्रिया, मोगीस अस्मद, केपी वर्मा, अखिलेश श्रीवास्तव, अभिषेक सिंह, ममता वर्मा, अजय कुमार, तेज प्रकाश शुक्ल आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments