Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसमारोह पूर्वक छात्राओं को दी गई विदाई

समारोह पूर्वक छात्राओं को दी गई विदाई

जलालपुर,अम्बेडकर नगर। नगर स्थित कन्या सीनियर विद्यालय में  समारोह पूर्वक छात्राओं की विदाई व मेधावी छात्राओं का सम्मान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच सम्पन्न हुआ। प्रधानाध्यापक डा. मो. असअद के संचालन व पूर्व सभासद सुरेंद्र सोनी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद खंड शिक्षा अधिकारी जलालपुर के पी सिंह ने बच्चों को सकारात्मक सोच के साथ जीवन मे आगे बढ़ने की सीख दी । इस दौरान मुख्य अतिथि के अलावा विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता बेचन पांडेय, एसआरजी श्वेता सिंह,शिक्षक मो.अलकमा,संजय सिंह, समाजसेवी डा. कमर जावेद व मो.सद्दाम ने विभिन्न कक्षाओं में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को मेडल प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम में विद्यालय की कक्षा आठ की छात्रा  सायमा खातून व सना रियाज को विद्यालय रत्न पुरस्कार दिया गया। इसी तरह अजका मरियम,शाफिया, युमना, सायमा,आसिया,यासमीन व सलोनी को विभिन्न कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विशेष पुरस्कार दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments