Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यायोगी की सभा में केन्द्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल...

योगी की सभा में केन्द्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल भाजपा में शामिल


◆ वैश्य महासम्मेलन के जिला महामंत्री डा अखिलेश वैश्य ने भी ग्रहण की सदस्यता


◆ नाका स्थित धर्मशाला से जलूस के साथ जीआईसी के मैदान पर पहुंचे मनोज जायसवाल


अयोध्या। रामनगरी की चुनावी राजनीति में बड़ा उलटफेर हुआ है। पिछले कई दशकों से सपा के कार्यक्रमों बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने वाले केन्द्रीय दुर्गापूजा समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीआईसी स्थिति जनसभा में उन्हें महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने पार्टी में शामिल करने की घोषणा की। मनोज जायसवाल के साथ वैश्य महासम्मेलन के जिला महामंत्री डा अखिलेश वैश्य ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। अखिलेश छात्र नेता रह चुके है। छात्रसंघ चुनाव में वणिज्य संकाय प्रतिनिधि का चुनाव जीता है पिछले नगर निगम चुनाव में सपा से पार्षद का चुनाव भी लड़ चुके है।



मनोज जायसवाल 1992 से लगातार समाजवादी पार्टी से जुड़े रहे। वे युवजन सभा के जिलाध्यक्ष, सपा के जिला सचिव व जिला उपाध्यक्ष रहे। उनके समर्थकों ने बताया कि मनोज जायसवाल 2012 में नगर पालिका व 2017, 2023 में नगर निगम में सपा से टिकट के प्रबल दावेदार थे। परन्तु पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया।
उनके साथ शामिल होने वालों में रंजीत वर्मा, रामबाबू कसौधन, अजय विश्वकर्मा, दीपक जायसवाल, अनुज सागर जायसवाल, संजय श्रीवास्तव, प्रताप जायसवाल, पवन चौरसिया, महंत पुरुषोत्तमा चारी, मनोज विश्वकर्मा, राजकुमार जायसवाल, अंजनी पाण्डेय, रामसूरत चौरसिया, अंकुर जायसवाल, धमेन्द्र सिंह, सुरेश मांझी, रवि दीक्षित, सुरेश पाण्डेय, शैलेन्द्र प्रताप सिंह शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments