Friday, August 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअधूरे निर्माण कार्यों पर केन्द्रीय दुर्गा पूजा समिति ने जताई चिंता, प्रशासन...

अधूरे निर्माण कार्यों पर केन्द्रीय दुर्गा पूजा समिति ने जताई चिंता, प्रशासन से काम तेज कराने की मांग


अयोध्या। आगामी धार्मिक उत्सवों को देखते हुए नाका बाईपास से चौक तक मुख्य मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्य की धीमी गति को लेकर केंद्रीय दुर्गा पूजा एवं रामलीला समन्वय समिति ने नाराजगी जताई है। गुरुवार को शुभम हाट, सुभाषनगर में हुई समिति की बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि मुख्य मेला क्षेत्र में तैयारियां समय से पूरी नहीं हुईं तो दुर्गा पूजा, रामलीला और दशहरा समेत अन्य आयोजनों के दौरान श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

बैठक में बताया गया कि नाका बाईपास से चौक के बीच सड़क के मध्य स्थित बिजली के खंभों को हटाने की कवायद अभी तक पूरी नहीं हो सकी है। वहीं पिछले तीन वर्षों से चल रहे सड़क निर्माण में अब तक करीब 300 मीटर हिस्से का ही काम पूरा हो पाया है। जल निगम की सीवर लाइन का काम भी अधूरा है और वाटर सप्लाई की लाइन भी पूरी तरह व्यवस्थित नहीं हो सकी है।

इन व्यवस्थाओं को लेकर पदाधिकारियों ने आक्रोश जताया। जिला अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा कि प्रशासन के सहयोग से कार्यों को जल्द पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में करीब एक माह पहले जिलाधिकारी को पत्र देकर समस्याओं से अवगत कराया जा चुका है।

संयोजक गगन जायसवाल ने समितियों से विद्युत विभाग, नगर निगम, जल निगम और निर्माण विभाग से संबंधित समस्याओं की सूची तैयार कर शीघ्र उपलब्ध कराने को कहा।

प्रवक्ता केशव बिगुलर ने बताया कि बैठक में जे. एन. चतुर्वेदी, शिव जी गौड़, साकेत किशोर, अतुल सिंह, राजेश जायसवाल राजू, अखिलेश पाठक, बजरंगी साहू, दीपक गौतम, रोहिताश्व चंद्र राजू, पवन निषाद, विशाल गुप्ता वाशु, राजेश श्रीवास्तव, अंकुश गुप्ता, देवेन्द्र अग्रहरि, तारकेश्वर शर्मा, अजय विश्वकर्मा, मुकेश श्रीवास्तव एवं रामबाबू कसौधन शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments