Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजन्माष्टमी शोभायात्रा के मार्गो का अधिकारियों के साथ केन्द्रीय समिति ने किया...

जन्माष्टमी शोभायात्रा के मार्गो का अधिकारियों के साथ केन्द्रीय समिति ने किया निरीक्षण

अयोध्या। नगर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का महोत्सव के दौरान विभिन्न पूजा पंडालों में मनोहारी झांकियां सजाई गई है। लगभग दो दर्जन स्थानों पर पंडालों में प्रतिमा की स्थापना करके भगवान का पूजन किया जाएगा। महोत्सव के अंत में 13 सितंबर को भगवान कृष्ण की भव्य शोभायात्रा अपने-अपने पूजा स्थल से निकलकर चौक, रिकाबगंज, नियावां के रास्ते गुप्तार घाट जाएगी। सीवर लाईन व रामपथ निर्माण के कारण शोभायात्रा में आने वाली दिक्कतों को लेकर अपर जिला अधिकारी नगर सलिल कुमार पटेल एवं केंद्रीय दुर्गा पूजा एवं रामलीला समन्वय समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने संयुक्त रूप से यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया
मनोज जायसवाल ने बताया कि रिकाबगंज चौराहे से आगे अलका टावर के सामने मुख्य मार्ग पर एक बहुत बड़ा गड्ढा दिखाई पड़ा। अपर जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के कर्मचारियों को तुरंत इस गड्ढे को बंद करके आवागमन सामान्य करने का निर्देश दिया तथा यह भी कहा की शोभा यात्रा निकलने तक किसी प्रकार का नया व्यवधान उत्पन्न न होने पाए। उन्होने बताया कि लगभग यही स्थिति फतेहगंज चौराहा से वजीरगंज स्थित मारवाड़ी भवन तक है, जहां पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। लालबाग और वजीरगंज के क्षेत्र में स्थापित होने वाली प्रतिमाओं की शोभा यात्रा का यही मार्ग है लेकिन यहां पर भी मार्ग अत्यंत ही दयनीय स्थिति में है। 13 सितंबर को भगवान श्री कृष्ण की भव्य शोभायात्रा इसी मार्ग से जानी है, उसके पश्चात 28 सितंबर को भगवान गणेश की शोभायात्रा भी इसी मार्ग से जानी है, इसलिए इस मार्ग को सही कर कर चलने योग्य बनाया जाना अत्यंत ही आवश्यक है। निरीक्षण करने वालों में प्रमुख रूप से अधिशासी अभियंता जल निगम नागर इकाई के साथ केंद्रीय समिति के गगन जायसवाल,प्रेमनाथ राय, जे एन चतुर्वेदी, सुप्रीत कपूर, बजरंगी साहू,रंजीत शर्मा, विशाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments