Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामहिलाओं की सुरक्षा के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार संकल्पित - महापौर

महिलाओं की सुरक्षा के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार संकल्पित – महापौर


◆ नगर निगम में सफाई मित्र महिलाओं ने महापौर को बांधी राखी


अयोध्या। नगर निगम के तिलक हॉल में रक्षाबंधन मनाया गया। महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी को सैकड़ो सफाई मित्र महिलाओं ने राखी बांधी उन्होंने सभी महिलाओं को उपहार देकर सम्मानित किया। महापौर ने सभी से महानगर में स्वच्छता को लेकर अपने दायित्वों के पालन करने को कहा।

महापौर ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार संकल्पित है। महिलाओं के कल्याण व उत्थान के लिए जितने कार्य मोदी व योगी सरकार में हुए उतने कभी नही हुए हैं। महिला की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित किया । नारी शक्ति समाज को मजबूत करती है। वर्तमान में उत्तर प्रदेश में महिलाओं के लिए भयमुक्त परिवेश है। अपराधियों पर त्वरित कार्यवाही हो रही है।

उन्होंने कहा कि रामनगरी से निकली आध्यत्मिक उर्जा से पूरा विश्व व्याप्त है। अयोध्या को विश्व की सुंदरतम नगरी बनाने के साथ यहां के आध्यत्मिक महत्व को संजोए रखना हम सभी का दायित्व है। रामनगरी को सुदंरतम नगरी बनाने के संकल्प में स्वच्छता सर्वाधिक महत्व पूर्ण है। सभी सफाई मित्रों अपने दायित्व का पूर्ण मनोयोग से पालन करें। नगर निगम वासी भी स्वच्छता के लिए अपना पूर्ण सहयोग नगर निगम कर्मियों को दें। सभी के सहयोग से ही सुंदर अयोध्या स्वच्छ अयोध्या का संकल्प पूर्ण हो सकेगा।

इस दौरान नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा, अपर नगर आयुक्त शशि भूषण राय, अनिल सिंह, उपसभापति जयनारायण सिंह रिंकू, पार्षद अनुज दास, सूर्या तिवारी, अर्जुन यादव, चंदन सिंह, मनीष रावत सहित नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments