Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर शतायु मतदाताओं को किया गया सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर शतायु मतदाताओं को किया गया सम्मानित


अंबेडकर नगर। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस एक अक्टूबर के शुभ अवसर पर शतायु मतदाताओं का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनपद में 100 वर्ष से अधिक वाले मतदाताओं की संख्या  471 है। विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र कटेहरी में 151,विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र टाण्डा में 68,विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र आलापुर में 67, विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र जलालपुर में 94,विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र अकबरपुर में 91 मतदाता है।

जिलाधिकारी द्वारा पांच वृद्ध मतदाताओं राम अवध वर्मा, इंद्रावती, इमिरता देवी, मतीना तथा मोतिना को माला तथा साल पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मौके पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी डॉ सदानंद गुप्ता, उप जिलाधिकारी अकबरपुर पवन कुमार जायसवाल तथा निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments