Monday, June 15, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजनगणना-2027 :  छूटे मकानों का भी होगा सूचीकरण, नगर निगम ने जारी...

जनगणना-2027 :  छूटे मकानों का भी होगा सूचीकरण, नगर निगम ने जारी किए संपर्क नंबर


अयोध्या। जनगणना-2027 के अंतर्गत नगर निगम क्षेत्र में चल रहे मकान सूचीकरण अभियान के दौरान यदि किसी भवन का विवरण दर्ज होने से छूट गया है, तो उसे भी सूचीकरण प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम ने नागरिकों से आगे आकर संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने की अपील की है।

अपर नगर आयुक्त एवं नगर जनगणना अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र की विभिन्न नगर निकाय सीमाओं में मकान सूचीकरण का कार्य प्रगति पर है। अभियान का उद्देश्य क्षेत्र के प्रत्येक भवन और परिवार का सही विवरण दर्ज करना है। यदि किसी कारणवश किसी मकान का सूचीकरण नहीं हो पाया है, तो भवन स्वामी संबंधित जोन कार्यालय से संपर्क कर अपने भवन का विवरण दर्ज करा सकते हैं।

नगर निगम ने नागरिकों की सुविधा के लिए तीनों जोनों के प्रभारी अधिकारियों के संपर्क नंबर भी जारी किए हैं। जोन-1 (अयोध्या धाम) के लिए अशोक कुमार गुप्ता, जोन-2 (कौशलपुरी) के लिए विनय प्रताप सिंह तथा जोन-3 (अवधपुरी) के लिए सुभाष चंद्र त्रिपाठी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। संबंधित क्षेत्र के नागरिक इन अधिकारियों से संपर्क कर सूचीकरण की प्रक्रिया पूरी करा सकते हैं।

नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने नागरिकों से जनगणना कार्य में सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि सही और पूर्ण आंकड़े जनगणना की सफलता के लिए आवश्यक हैं। यदि किसी मकान का विवरण छूट गया हो तो संबंधित जोन अधिकारी से शीघ्र संपर्क कर आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि जनगणना-2027 का कार्य पूरी पारदर्शिता और सटीकता के साथ संपन्न कराया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments