Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या फैमिली आईडी में धीमी प्रगति पर सीडीओ ने जताई नाराजगी

फैमिली आईडी में धीमी प्रगति पर सीडीओ ने जताई नाराजगी

0

अयोध्या। मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड के फ्लैगशिप प्रोजक्टों की जारी रैंकिंग के आधार पर विकास कार्य सम्बंधी योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई।

      समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने डीपीआरओ, लोक निर्माण विभाग ओडीओपी टूलकिट वितरण एवं खण्ड विकास अधिकारी की फैमिली आईडी में धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की। सभी विभागों को समयान्तर्गत पोर्टल पर फीडिंग कराने तथा वित्तीय प्रगति बढ़ाने व फैमिली आईडी में टारगेट निर्धारित करते हुये कार्य करने के निर्देश दिये गये।

      मुख्य विकास अधिकारी ने डीपीओ से कहा कि कन्या सुमंगला योजना सरकार की एक प्रमुख योजना है, जिसका उद्देश्य बालिकाओं के कल्याण, शिक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। इस योजना का विशेष रूप से लड़कियों के जन्म से लेकर उनकी स्नातक शिक्षा तक आर्थिक सहायता प्रदान करना है ताकि वे बिना किसी वित्तीय बाधा के पढ़ाई कर सके और सशक्त बन सकें। इस योजना से ज्यादा से ज्यादा लोगों को योजना से लाभान्वित कराया जाय। समीक्षा के दौरान चिकित्सा विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि गोल्डन कार्ड के लिए विशेष कैम्प का आयोजन किया जाय तथा यूपीनेडा से कहा कि सूर्य घर योजना का व्यापक प्रचार प्रसार करते हुए सोलर योजना से जनमानस को लाभान्वित किया जाय। उन्होंने इसके साथ साथ उद्यान विभाग, कृषि विभाग, एनआरएलएम, मनरेगा, आवास, ग्राम विकास, मनरेगा, जल निगम, पर्यटन, नगर निगम, राजकीय निर्माण निगम, आवास विकास परिषद, सेतु आदि विभागों की विस्तृत समीक्षा करते हुए समय पर डाटा फीड करने के निर्देश दिये।

      उन्होंने सीएमआईएस पोर्टल की परियोजनाओं की समीक्षा करते हुये अयोध्या विकास प्राधिकरण, यूपीपीसीएल, उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड अयोध्या, उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम, उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद, उत्तर प्रदेश जल निगम ग्रामीण, निर्माण खण्ड उत्तर प्रदेश जल निगम नगरीय, उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लिमिटेड सहित अन्य कार्यदायी संस्थाओं के निर्माण कार्यो की विस्तृत समीक्षा की गयी और समीक्षा के दौरान जिन कार्यदायी संस्थाओं के कार्यो की प्रगति धीमी थी उन पर नाराजगी व्यक्त करते हुये कार्य में तेजी लाते हुये निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता पूर्ण ढंग से कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिये।

बैठक में परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी सहित संबंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version