Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरवृद्धा को मरणासन्न कर पार किया नगदी व जेवरात

वृद्धा को मरणासन्न कर पार किया नगदी व जेवरात

जलालपुर अम्बेडकरनगर। बीती रात पडोसियो ने घर मे घुसकर वृद्ध महिला को मरणासन्न कर नगदी समेत रखे जेवर उठा ले गये। पीडिता ने नामजद तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग किया है। प्रकरण जलालपुर कोतवाली थानाक्षेत्र के सेठाकला गांव की है। पीडिता कलावती पत्नी स्व० सम्हारु ने तहरीर देते हुए बताया कि शुक्रवार रात मे मै अपने घर मे अकेले सोयी हुई थी तथा परिवार के लोग रिश्तेदारी मे गये हुए थे। पडोसियों ने सूनसान देखकर घर मे घुस गये। पडोसी सृष्टि व मनीषा ने पीड़िता का गला, मुह तथा हाथ पैर दबाए रहे और सोनू व लालमन घर में घुसकर घर में रखा बॉक्स का ताला तोड़कर तीन हजार नगद, चांदी का एक जोड़ी पायल, मंगलसूत्र व सोने के कान का टप्स उठा लेंगे और काफी चोटें भी आई हैं । विपक्षी गण पीड़िता को जान से मारने की धमकी दे रहे थे तब से पीड़िता काफी हैरान व परेशान है । पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर इन सभी के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments