Saturday, July 25, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरप्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ अभद्र टिप्पणी, मुकदमा दर्ज

प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ अभद्र टिप्पणी, मुकदमा दर्ज


जलालपुर, अंबेडकर नगर। सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर प्रधानमंत्री, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ कथित रूप से अभद्र टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने भाजपा नेता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के हाजीपुर गांव निवासी भाजपा नेता अनुभव पटेल ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि फेसबुक पर शहंशाह आलम सपा नामक आईडी से देश के प्रधानमंत्री, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा के जिलाध्यक्ष के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई है।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित फेसबुक आईडी के खिलाफ आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। कोतवाल अजय प्रताप यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments