Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर घर से जेवर व नकदी लेकर युवती को भगाने का आरोप, मुकदमा...

घर से जेवर व नकदी लेकर युवती को भगाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

0
ayodhya samachar

जलालपुर, अंबेडकर नगर। कोतवाली जलालपुर क्षेत्र में मौसी के घर आई एक युवती को बहला-फुसलाकर भगाने और घर से जेवर व नकदी ले जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि बीते एक अप्रैल  को वह अपने परिवार के साथ खेत में काम करने गया था। घर पर एक युवती अकेली थी, जो कुछ दिन पूर्व कृषि कार्य के सिलसिले में उनके यहां आई हुई थी।

आरोप है कि उसी दिन दोपहर करीब 12 बजे के बाद युवती घर से जेवर और नकदी लेकर लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि सुल्तानपुर जनपद के अखंडनगर थाना क्षेत्र निवासी एक युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है।

पीड़ित ने आशंका जताई है कि युवती के साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है, इसलिए उसकी जल्द बरामदगी आवश्यक है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में कोतवाल अजय प्रताप सिंह यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version