Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरफोन पर घूस मांगे जाने के मामले में मुकदमा दर्ज

फोन पर घूस मांगे जाने के मामले में मुकदमा दर्ज


जलालपुर अंबेडकर नगर। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात पुलिसकर्मी का नाम लेकर पीड़ित से मुकदमे में कार्रवाई के नाम पर मोबाइल पर पांच  हजार घूस मांगने के प्रकरण में पुलिस ने मोबाइल नंबर तथा अतुल रावत के विरुद्ध धोखाधड़ी आदि की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। मालीपुर थानाक्षेत्र के मालीपुर टुटहवा गांव निवासी समाजसेवी धीरेंद्र यादव ने अपने विपक्षियों के विरुद्ध 29 मार्च को एक मुकदमा मालीपुर थाने में दर्ज कराया था।उसी के एक दिन बाद 30 मार्च को समय 11:50 पर धीरेंद्र यादव की मोबाइल नंबर पर फोन आया फोन करने वाले ने अपना नाम अतुल रावत एसपी ऑफिस में कार्यरत बताया और कहा कि जो तुम मुकदमा दर्ज कराये हो इस मुकदमे में आरोपियों के विरुद्ध तत्काल गिरफ्तारी के लिए वारंट काटा जा सकता है इसके लिए तुम्हें पांच हजार देना होगा धीरेंद्र यादव फ्रॉड कॉल को रिकॉर्ड कर लिया और इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक के व्हाट्सएप पर कर दी पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आये फोन पर पीड़ित धीरेंद्र यादव ने पुलिस को तहरीर दिया । पुलिस ने उक्त मोबाइल नंबर तथा अतुल रावत के विरुद्ध धोखाधड़ी समेत और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments