Tuesday, July 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरविवाहिता की हुई मौत के मामले में मुकदमा दर्ज, पति को  गिरफ्तार...

विवाहिता की हुई मौत के मामले में मुकदमा दर्ज, पति को  गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल

जलालपुर अंबेडकर नगर। पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।  प्रकरण जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के गौरा कमल गांव की है । विदित हो कि बीते रविवार को गांव निवासिनी कविता पत्नी बृजेश कुमार उम्र 27 वर्ष की घर में संदिग्ध परिस्थितियों में शव पाया गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम भेज दिया था। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मृतका के पति बृजेश कुमार को 306 धारा के तहत मुकदमा पंजीकृत करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कोतवाल जयप्रकाश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत का कारण हैंगिंग आया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments