Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबाइक की टक्कर से हुई मौत के मामले में मुकदमा दर्ज

बाइक की टक्कर से हुई मौत के मामले में मुकदमा दर्ज

जलालपुर अंबेडकर नगर। मोटरसाइकिल से टक्कर में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस ने मृतक के पुत्र की तहरीर पर बाइक चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। कोतवाली अकबरपुर के सदरपुर गांव निवासी अत्ताउल्लाह पुत्र अकबर अली ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि बीते 10 अक्टूबर को अपने पिता का इलाज कराने हेतु अपनी बाइक से बलईपुर ले गया था इलाज करा कर घर वापस लौट रहा था कि रास्ते में ही मालीपुर चौराहा और रेलवे फाटक के बीच हाजीपुर गांव के पास पहुंचा  ही था कि सामने से तेज रफ्तार से आ रही बाइक जिसे सत्यम पुत्र रामधर निवासी हाजीपुर थाना मालीपुर लापरवाही पूर्वक चलाते हुए मेरे बाइक में सामने से जोरदार टक्कर मार दिया टक्कर लगने से  मैं और मेरे पिताजी जमीन पर गिर पड़े जिसमें पिता को गंभीर चोटें आई और मेरा बाया पैर टूट गया और सर फट गया पिता का भी सर फट गया बाइक क्षतिग्रस्त हो गई । पिता की अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा आसपास के मौजूद लोगों द्वारा आनन-फानन में एंबुलेंस से अकबरपुर ले जाते समय रास्ते में मृत्यु हो गई और अकबरपुर कोतवाली द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सत्यम के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments